विक्रमादित्य सिंह ने मंडी राजमहल कॉम्पलेक्स में कैंप ऑफिस का किया शुभारंभ

सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में अपना कार्यालय खोलने के बाद अब लोकसभा चुनावों में उनके प्रतिद्वंदी रहे कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी अपने कैंप ऑफिस का शुभारंभ कर दिया

Oct 9, 2024 - 19:22
 0  44
विक्रमादित्य सिंह ने मंडी राजमहल कॉम्पलेक्स में कैंप ऑफिस का किया शुभारंभ
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    09-10-2024

सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में अपना कार्यालय खोलने के बाद अब लोकसभा चुनावों में उनके प्रतिद्वंदी रहे कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी अपने कैंप ऑफिस का शुभारंभ कर दिया है। यह कैंप ऑफिस राजमहल कॉम्पलेक्स में खोला गया है जोकि होटल राजमहल के नजदीक है। 

विक्रमादित्य सिंह ने अपनी माता कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ इस कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने मंडी की जनता से कार्यालय खोलने का वादा किया था जिसे अब पूरा कर लिया गया है। 

मंडी संसदीय क्षेत्र के लोग इस कार्यालय में आकर अपनी समस्याएं रख सकते हैं। जो विभाग मेरे पास हैं उनका समाधान मैं खुद करूंगा जबकि जो विभाग मेरे पास नहीं हैं उनका समाधान करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावों में हार-जीत चली रहती है लेकिन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर वो प्रयास किए जाएंगे जो किए जा सकते होंगे। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि यह कार्यालय किसी सरकारी खर्च पर नहीं चलेगा बल्कि इसका सारा खर्च वे स्वयं वहन करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow