वाई एस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन सिरमौर के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय नाहन में जिला स्तरीय 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने किया, जबकि समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 25 जुलाई, 2026 :
गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय नाहन में जिला स्तरीय 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने किया, जबकि समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के तहत लोक नृत्य, लोक संगीत, भाषण, नुक्कड़ नाटक, स्लैम पोएट्री, पेंटिंग, ऑनलाइन रील निर्माण तथा ऑनलाइन स्लोगन लेखन सहित आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें करीब 190 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें वाई एस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन, सिरमौर की एन एस एस इकाई की एकता ने पेंटिंग में तृतीय एवं अंशिका ने स्लोगन राइटिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किया और एन एस एस इकाई एवं महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
स्वयंसेवी निशा ने भी अपनी भागीदारी फोल्क डांस एवं नारा लेखन में दी। इस प्रतियोगिता में स्वयंसेवियों का नेतृत्व एन एस एस नोडल ऑफिसर सिरमौर प्रो संदीप कुमार कनिष्क द्वारा किया गया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ विभव कुमार शुक्ला जी ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
What's Your Reaction?