समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला के स्कूलों के लिए सोशल ऑडिट कार्यक्रम आयोजित

समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों की जमीनी हकीकत जानने और शिक्षा व्यवस्था का सामाजिक मूल्यांकन करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर सोशल ऑडिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की विशेष टीम ने भाग लिया और स्कूल प्रतिनिधियों के साथ खुलकर संवाद किया। 

Jul 9, 2026 - 17:22
 0  6
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला के स्कूलों के लिए सोशल ऑडिट कार्यक्रम आयोजित

यंगवार्ता न्यूज नाहन 9 जुलाई, 2026 : 

समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों की जमीनी हकीकत जानने और शिक्षा व्यवस्था का सामाजिक मूल्यांकन करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर सोशल ऑडिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की विशेष टीम ने भाग लिया और स्कूल प्रतिनिधियों के साथ खुलकर संवाद किया। 

 मीडिया से बात करते हुए जिला सिरमौर प्रारंभिक शिक्षा के उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का सामाजिक मूल्यांकन करना रहा। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पहुंची विशेष टीम ने जिला के विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। जिला के कुल 1459 स्कूलों में से 300 स्कूलों का चयन किया गया था, जिनसे तीन-तीन प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्कूलों की वर्तमान स्थिति, विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं, शिक्षण व्यवस्था और सामने आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधियों से उनके सुझाव और अनुभव भी साझा करवाए गए, ताकि भविष्य में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
उन्होंने बताया कि सोशल ऑडिट का मुख्य उद्देश्य केवल शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि स्कूलों में विद्यार्थियों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। प्रतिनिधियों से मिले सुझावों के आधार पर आगामी कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि सरकारी स्कूलों में शिक्षा और सुविधाओं दोनों में सुधार सुनिश्चित हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow