करियर अकादमी ने शिक्षकों को दिया 5000 का सम्मान पुरस्कार
करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का नया इतिहास रचा।
नाहन 12 मई, 2026 :
करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का नया इतिहास रचा।
10वीं कक्षा में विद्यालय की छात्रा रिशिता सभरवाल ने 99% अंक प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश में सातवाँ स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त निमरत कौर ने 98.29%, आयुष पंवार ने 98%, दिया गुप्ता ने 97.86%, आशुतोष ठाकुर ने 96.71%, अनमोल गौतम ने 96.29%, शुभांगी ने 96.14%, प्रियांश सिसोदिया ने 95.86%, रमित शर्मा ने 95.57%, गुंजन ने 95.29%, उमंग शर्मा ने 95.29% तथा चैतन्य ने 95.14% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के 12 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 20 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षकों रोहिणी, शिवी अत्री, कुलदीप सिंह, शॉली, नवदीप, नेहा बेग, शाकिर अली एवं संदीप को ₹5000 की राशि देकर सम्मानित किया गया। उनके विषयों में शत-प्रतिशत परिणाम एवं उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने इसे शिक्षकों की मेहनत, समर्पण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम बताया। करियर अकादमी का बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में स्थान बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में भी विद्यालय के छात्र अनुराग ने हिमाचल प्रदेश में सातवाँ तथा अरुण ने नौवाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था।
विद्यालय के चेयरमैन एस. एस. राठी, निदेशिका मधुलिका राठी एवं निदेशक मनोज राठी, प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी तथा उप-प्रधानाचार्य सपना सोलंकी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एस. एस. राठी ने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग से ही यह उत्कृष्ट उपलब्धि संभव हो पाई है तथा विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रबंधन द्वारा दिनांक 13-05-2026 को विद्यालय में अवकाश घोषित किया गया है।
What's Your Reaction?


