विधायक सुखराम चौधरी ने बांगरन और सालवाला-अंबीवाला में आपदा प्रभावित परिवारों को राशन कीटे की वितरित  

पाँवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने बांगरन और सालवाला-अंबीवाला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा वितरित की जा रही राशन की कीटे आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित की.....

Sep 16, 2025 - 16:20
Sep 16, 2025 - 16:34
 0  42
विधायक सुखराम चौधरी ने बांगरन और सालवाला-अंबीवाला में आपदा प्रभावित परिवारों को राशन कीटे की वितरित  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    16-09-2025

पाँवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने बांगरन और सालवाला-अंबीवाला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा वितरित की जा रही राशन की कीटे आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित की।

सुखराम चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में आपदा से प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करने का प्रयास किया जा रहा हैं।जिन प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें है वो भी हिमाचल प्रदेश की इस आपदा में मदद करने के लिए आगे आई है।

भाजपा सरकारो द्वारा प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में 5-5 करोड़ की धनराशि दी गई है।इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों द्वारा आपदा प्रभावितों के लिए राशन वितरीत किया जा रहा है। इसी कड़ी में पाँवटा साहिब विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से 50 राशन की किटे प्रभावित परिवारों को बांटी गई।किट में रसोई घर के रोजमर्रा की जरूरत की चीजे,आलू की बोरी,बाल्टी-मग इत्यादि आवंटित की गई हैं।

इस अवसर पर विधायक सुखराम चौधरी के साथ युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह,मंडल महामंत्री पवन चौधरी,युवा मोर्चा महामंत्री तरनजीत सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी हितेंद्र हितू,पंचायत प्रधान तारो देवी,अजोली पंचायत प्रधान नरेंद्र चौधरी,गुरमीत सिंह,धीरेंद्र कुमार,अनिल चौधरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow