कांगड़ा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में चार लोगों की मौत 

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं कांगड़ा में शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिर गई। हादसे में पंजाब से आए चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 श्रद्धालु घायल

Aug 15, 2025 - 12:45
 0  43
कांगड़ा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में चार लोगों की मौत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     15-08-2025

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं कांगड़ा में शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिर गई। हादसे में पंजाब से आए चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 श्रद्धालु घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 7:29 बजे पुलिस चौकी योल को सूचना मिली कि चामुंडा-धर्मशाला मार्ग पर इक्कू मोड़ के पास बल्ले होटल के समीप एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

जबकि तीन अन्य घायल (एक महिला व दो पुरुष) की डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस प्रकार हादसे में अब तक कुल 4 लोगों (2 पुरुष, 2 महिलाएं) की मौत हो चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow