कुल्लू की तीर्थन घाटी का फागली उत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न 

प्रदेश के कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी का फागली उत्सव का  इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। उत्सव का मुख्य आकर्षण मुखौटा नृत्य रहा

Feb 14, 2026 - 13:48
 0  2
कुल्लू की तीर्थन घाटी का फागली उत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवारा न्यूज़ - कुल्लू    14-02-2026

प्रदेश के कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी का फागली उत्सव का  इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। उत्सव का मुख्य आकर्षण मुखौटा नृत्य रहा।

मान्यता है कि मुखौटा नृत्य से भगाईं बुरी शक्तियों को भगाया जाता है। तीन दिनों तक चले इस उत्सव में न केवल स्थानीय लोगों, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

इस वर्ष भी पेखड़ी, नाहीं, तिंदर, काउंचा, डिंगचा, सरची, जमाला, फरयाड़ी, कलवारी, बशीर, गरुली और श्रीकोट सहित अनेक गांवों में फागली उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली और आंध्र प्रदेश से आए पर्यटकों ने भी इस उत्सव का खूब आनंद लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow