कुल्लू के नग्गर-जाणा मार्ग पर दर्दनाक सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत जबकि तीन युवक घायल

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला कुल्लू के नग्गर-जाणा मार्ग पर दर्दनाक सडक़ हादसा पेश आया है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि तीन युवक घायल हो गए

Mar 1, 2026 - 13:16
 0  2
कुल्लू के नग्गर-जाणा मार्ग पर दर्दनाक सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत जबकि तीन युवक घायल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    01-03-2026

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला कुल्लू के नग्गर-जाणा मार्ग पर दर्दनाक सडक़ हादसा पेश आया है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि तीन युवक घायल हो गए हैं। यह सड़क हादसा शनिवार देर रात को हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और आज पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को दाह संस्कार के लिए सौंप दिए गए। 

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पतलीकूहल के तहत जाणा के पास एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस बोलेरो कैंपर में कुल पांच युवक सवार थे। जिनमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्त के साथ घायलों को रेस्क्यू किया और उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। 

हादसे में 20 वर्षीय अविनाश और 23 वर्षीय प्रकाश की मौक पर ही मौत हो गई है। युवक गाड़ी के अंदर ही फंस गए थे। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जोखिम भरा और पहाड़ी नुमा रास्ते में राहत और बचाव कार्य शुरू किया। 

घटना की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि यह हादसा शनिवार रात को हुआ है। इस हादसे में दो युवकों की मौत और तीन युवक घायल हो गए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। कड़ी मशक्त के साथ घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाए गए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow