कुल्लू के भेखली मार्ग पर देर रात कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो युवकों की मौत 

प्रदेश के जिला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते भेखली मार्ग पर गुरुवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल

Jun 14, 2025 - 12:15
 0  45
कुल्लू के भेखली मार्ग पर देर रात कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो युवकों की मौत 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     14-06-2025

प्रदेश के जिला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते भेखली मार्ग पर गुरुवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए ढालपुर अस्पताल लाया गया है। 

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार रात नौ बजे के बाद घटी। जब पांच युवक एक कार में भेखली से कुल्लू की तरफ आ रहे थे। तभी अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और कार सडक़ से नीचे जा लुढक़ी।

इस घटना में दो युवकों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में 21 वर्षीय गवाना गांव का बालकृष्ण, 18 वर्षीय आशीष शर्मा उर्फ विशू शामिल है। 

जबकि साहिल, रिपन गांव धारा, हिमांशु निवासी जरी मणिकर्ण घाटी यह सभी युवक गंभीर रूप से घायल है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow