कृषि स्टार्टअप संचालक से 3 लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने वाले एक स्टार्टअप संचालक से कथित तौर पर 3 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jul 5, 2026 - 20:22
 0  6
कृषि स्टार्टअप संचालक से 3 लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

यंगवार्ता न्यूज राजगढ़, 5 जुलाई: 

जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने वाले एक स्टार्टअप संचालक से कथित तौर पर 3 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को नवीन सिंह, निवासी आदर्श कुटीर, वार्ड नंबर-4, हब्बन रोड, राजगढ़, ने पुलिस थाना पच्छाद में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उन्होंने बताया कि उन्होंने ग्राम बनूना, तहसील पच्छाद में आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने तथा स्थानीय किसानों की आय और आजीविका में सुधार के उद्देश्य से एक कृषि स्टार्टअप स्थापित किया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, स्टार्टअप शुरू होने के बाद से ग्राम बनूना निवासी गणेश दत्त उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा है। आरोप है कि आरोपी ने उनसे 3 लाख रुपये की मांग भी की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्वेषण जारी है तथा जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow