केंद्रीय बजट को भारतीय जनता पार्टी ने विकसित भारत 2047 की दिशा में बताया एक सशक्त कदम

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश केंद्रीय बजट को भारतीय जनता पार्टी ने विकसित भारत 2047 की दिशा में एक सशक्त कदम बताया है भाजपा के शिमला जिला मुख्यालय दीप कमल में प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिन्दल ने कहा कि समाज के हर वर्ष के कल्याण के लिए य़ह मोदी सरकार का बजट

Feb 1, 2026 - 17:00
 0  14
केंद्रीय बजट को भारतीय जनता पार्टी ने विकसित भारत 2047 की दिशा में बताया एक सशक्त कदम
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    01-02-2026

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश केंद्रीय बजट को भारतीय जनता पार्टी ने विकसित भारत 2047 की दिशा में एक सशक्त कदम बताया है भाजपा के शिमला जिला मुख्यालय दीप कमल में प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिन्दल ने कहा कि समाज के हर वर्ष के कल्याण के लिए य़ह मोदी सरकार का बजट हैं . इसमे 7 %ग्रोथ रेट के साथ य़ह देश के आर्थिक ग्रोथ की पहल है जो विकसित भारत-2047 के उद्देश्य को पूरा करता है। 

किसान, बागवान, युवा और महिला के कल्याण का और सबका साथ सबका विकास  सोच का बजट है.उन्होंने बताया कि रोजगार के सृजन की अपार सम्भावनाएं- एमएसएमई, निर्यात और खादी व फार्मा उद्योग में बनी है  जिसे बजट में प्राथमिकता मिली है. फार्मा उत्पादकता में हिमाचल अग्रणी है तो जरूर हिमाचल को बड़ा लाभ मिलेगा। 

पर्यटन मे हिमाचल के ट्रेकिंग और हाईकिग का विस्तार करने का प्रावधान बजट में है जो हिमाचल मे पर्यटन  को बढ़ावा दे। डॉ बिंदल ने कहा कि 16 वा वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकृति किया गया है अनुदान के रूप मे राज्यों को राशि का प्रावधान है जिसका लाभ हिमाचल को भी मिलेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow