कोऑपरेटिव सोसायटी सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, प्रशिक्षण संस्थान सांगटी की ओर से किया गया शिविर का आयोजन
जिला में कार्यरत कोऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्यों और प्रतिनिधियों को बैंकिंग, नाबार्ड योजनाओं तथा सहकारी गतिविधियों की बेहतर जानकारी देने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कोऑपरेटिव बैंक के प्रशिक्षण संस्थान शांगटी की और आयोजित इस शिविर में जिला सिरमौर के कोऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 10 जून, 2026 :
जिला में कार्यरत कोऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्यों और प्रतिनिधियों को बैंकिंग, नाबार्ड योजनाओं तथा सहकारी गतिविधियों की बेहतर जानकारी देने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कोऑपरेटिव बैंक के प्रशिक्षण संस्थान शांगटी की और आयोजित इस शिविर में जिला सिरमौर के कोऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
मीडिया से बात करते हुए कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक भारत भूषण मोहिल ने बताया कि जिले में सहकारी क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं, नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं, सहकारी संस्थाओं के संचालन और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने समितियों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए। ऐसे में समितियों के प्रतिनिधियों को नवीन बैंकिंग प्रक्रियाओं और योजनाओं की जानकारी देना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य रहा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों की क्षमता में वृद्धि होगी और वे अपने क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे। साथ ही सरकार और वित्तीय संस्थानों की योजनाओं का लाभ भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकेगा।
उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान समय में 200 से अधिक कोऑपरेटिव सोसाइटी कार्यरत हैं, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को विभिन्न वित्तीय और सहकारी सेवाएं उपलब्ध करवा रही हैं।
What's Your Reaction?