नवम्बर माह में उत्तराखंड से हिमाचल के पश्मी प्रवास करेंगे महासू देवता , विजय दशमी के दिन तय होगी प्रवास की तिथि 

शिलाई क्षेत्र के पश्मी गांव में चालदा महासू महाराज प्रवास के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार जल्द खत्म हो वाला है , गिरिखण्ड के हाटी समुदाय को महासू महाराज की असीम कृपा का सौभाग्य नवम्बर माह में प्राप्त होने वाला है। दसऊ पहुँचे पश्मी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य बारु राम धीमेदार , लाल सिंह , दीप चंद , बलवीर ठेकेदार , बीडीसी प्रकाश चौहान ने बताया कि चालदा महाराज मंदिर परिसर दसेऊ में वजीर दीवान सिंह राणा की अध्यक्षता में खत देवघार के चौंतरू सियाणा सूरत राम जोशी की अगुवाई में चालदा महाराज देव कारिंदों के विभिन्न दलों के मुख्याओं एवं प्रवास यात्रा आयोजकों के प्रतिनिधि मंडल की उपस्थिति में अहम बैठक हुई

Aug 30, 2025 - 18:56
Aug 30, 2025 - 19:24
 0  49
नवम्बर माह में उत्तराखंड से हिमाचल के पश्मी प्रवास करेंगे महासू देवता , विजय दशमी के दिन तय होगी प्रवास की तिथि 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई  30-08-2025
शिलाई क्षेत्र के पश्मी गांव में चालदा महासू महाराज प्रवास के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार जल्द खत्म हो वाला है , गिरिखण्ड के हाटी समुदाय को महासू महाराज की असीम कृपा का सौभाग्य नवम्बर माह में प्राप्त होने वाला है। दसऊ पहुँचे पश्मी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य बारु राम धीमेदार , लाल सिंह , दीप चंद , बलवीर ठेकेदार , बीडीसी प्रकाश चौहान ने बताया कि चालदा महाराज मंदिर परिसर दसेऊ में वजीर दीवान सिंह राणा की अध्यक्षता में खत देवघार के चौंतरू सियाणा सूरत राम जोशी की अगुवाई में चालदा महाराज देव कारिंदों के विभिन्न दलों के मुख्याओं एवं प्रवास यात्रा आयोजकों के प्रतिनिधि मंडल की उपस्थिति में अहम बैठक हुई। 
बैठक में सिरमौर जिला के पशमी गांव में चालदा महाराज की प्रस्तावित प्रवास यात्रा को अंतिम रूप मिल गया है। चालदा महासू महाराज मिनस के रास्ते पश्मी तक यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि चालदा महाराज के देव माली ने अवतरित हो कर देव कारिंदों का मार्ग दर्शन कर यात्रा के लिए सहमति और आशीर्वाद दिया। बैठक निर्णय हुआ कि महासू महाराज के प्रवास की अंतिम तिथि विजय दशमी को तय की जानी है , महासू महाराज दसऊ से प्रस्थान करने के पश्चात उत्तराखंड के मयार , सावडा व हिमाचल के द्राबिल रात्रि पूजन के लिए रुकेंगे। शिलाई क्षेत्र के लोगों के अंदर महासू महाराज के छतर व देव चिन्ह लीह संशय को भी चर्चा हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि हिमाचल के शिमला जिले में स्थित देउधार क्षेत्र के भक्त मिनस से पश्मी तक तथा वापसी में भी वही देव चिन्हों को उठाने का जिम्मा लेंगे। 
बैठक में देवमाली मुन्ना बिजल्वाण , जयलाल जोशी , सियाणा कृपाल सिंह राणा राईगी , केदार सिंह राणा रडू , भूप सिंह रावत डेरसा , मोहनलाल शर्मा कुलाह , रतन सिंह चौहान प्यूनल , छात्राई सियाणा चन्द्र सिंह राणा , नेजाई सियाणा रहिमानंद तम्बूआई सियाणा नंदराम सहित पशमी गांव के प्रतिनिधि मंडल , हरिदत्त जोशी , महेंद्र जोशी , धीरज सिंह राणा , बुद्धि सिंह चौहान , श्याम सिंह कड़ियां , दलीप चौहान , बली सिंह , गोपी चौहान आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow