कोटखाई के यदुराज चौहान बने हिमाचल टेनिस वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष
कोटखाई के कलबोग निवासी यदुराज चौहान को हिमाचल प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। संघ की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से यदुराज चौहान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में गोविंद सिंह चाईंक को सचिव नियुक्त किया गया है
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 01-03-2026
What's Your Reaction?



