यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 01-03-2026
राजकीय महाविद्यालय चायल कोटी में संगीत विभाग के सौजन्य से दो दिवसीय अन्तर-विभागीय सांस्कृतिक उत्सव स्पंदन 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत संगीत श्रेणी में एकल गायन प्रतियोगिता , एकल नृत्य , युगल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य की प्रतियोगताओं का आयोजन तथा फाइन आर्ट की श्रेणी में पोस्टर , रंगोली की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संगीत गायन की श्रेणी में संगीत विभाग के मनोज कुमार , चिराग ने लोक संगीत तथा गीत गाकर उपस्थित सभी का मनोरंजन किया। एकल नृत्य में अंशिका , तनिषा , अबिता , मीनाक्षी , मुस्कान , दीक्षा आदि ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। युगल नृत्य में अंजलि और रमा , स्मृति और नितिका , मुस्कान और दीक्षा , तन्वी और मुस्कान , मीनाक्षी और अमन ने प्रस्तुतियां दी।
नाटी की प्रतियोगिता में रमा और उनके पूरे समूह ने तथा भावना के समूह ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। एकल नृत्य की श्रेणी में अबिता ने प्रथम स्थान , मीनाक्षी ने द्वितीय तथा दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युगल नृत्य लोक संगीत की श्रेणी में मीनाक्षी और अमन ने प्रथम स्थान, स्मृति और नितिका ने द्वितीय तथा अंजलि और रमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।युगल अर्धशास्त्रीय नृत्य में दीक्षा और मुस्कान की जोड़ी ने प्रथम स्थान एवं तन्वी और मुस्कान की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हिमाचली नाटी की प्रतियोगिता में रमा और उनके साथियों ने प्रथम स्थान एवं भावना और उनके साथियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पोस्टर मेकिंग की प्रतियोगिता में वैभव शर्मा ने प्रथम , रमा ने द्वितीय तथा अंकुश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली में दीपिका और अम्बिका की टीम ने प्रथम स्थान , सिमरन और स्मृति ने द्वितीय तथा अबिता और मीनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 दीपशिखा भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत और सभी विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होने कहा कि ऐसे आयोजन से जहाँ छात्रों को मंच प्राप्त होता है जिससे उनके अन्दर छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है तथा जीवन मे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। संगीत विभाग के सहायक आचार्य डॉ. हेमन्त शर्मा ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल (संगीत श्रेणी)की भूमिका में डॉ. अजय कुमार , डॉ. सुरेश कुमार , प्रो. देवेन्द्र सिंह रहे। फाइन आर्ट की श्रेणी में डॉ. सुभाष काप्टा , प्रो0 अमृत सिंह मेहता , प्रो. इंद्र प्रकाश नेगी , डॉ. सुशील कुमार मेहता एवं डॉ. बोबीजा ने निर्णायक मण्डल की जिम्मेवारी निभाई। इस कार्यक्रम में सभी शैक्षणिक वर्ग , गैर शैक्षणिक वर्ग के कर्मचारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का अदिति सफल मंच संचालन किया तथा अपने शेरो शायरी के अंदाज से श्रोताओं को बांधे रखा।