कोटखाई के यदुराज चौहान बने हिमाचल टेनिस वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष

कोटखाई के कलबोग निवासी यदुराज चौहान को हिमाचल प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। संघ की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से यदुराज चौहान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में गोविंद सिंह चाईंक को सचिव नियुक्त किया गया है

Mar 1, 2026 - 19:02
 0  39
कोटखाई के यदुराज चौहान बने हिमाचल टेनिस वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  01-03-2026
कोटखाई के कलबोग निवासी यदुराज चौहान को हिमाचल प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। संघ की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से यदुराज चौहान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में गोविंद सिंह चाईंक को सचिव नियुक्त किया गया है। 
उपाध्यक्ष पद पर मनीष ठाकुर , सीमा मेहता , रामेश्वरी खागटा , राजेंद्र डेस्टा , नारायण सिंह तथा अंजना राणा को जिम्मेदारी दी गई है। कुलभूषण मोग्टा को सह सचिव तथा नारायण सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बलवीर रोलेट और यशपाल कपूर को मीडिया प्रभारी , ज्ञान मेहता को टेक्निकल डायरेक्टर तथा केवल भंडारी को सह-निदेशक नियुक्त किया गया है। 
वहीं रविंद्र दूर्गाईक और जगदीश चौहान को मुख्य सलाहकार, भादर सिंह को कार्यालय सचिव तथा पुनीत, रचना, कृतिका, उषा और गोपाल राणा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष यदुराज चौहान ने कहा कि उनका लक्ष्य प्रदेश में टेनिस वॉलीबॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और युवाओं को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow