खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे,एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का कृत देश की छवि पर आघात : रश्मि धर सूद

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद ने एआई समिट के दौरान दिल्ली और शिमला में यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के समय इस प्रकार की गतिविधियाँ लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ

Feb 22, 2026 - 20:00
 0  6
खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे,एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का कृत देश की छवि पर आघात : रश्मि धर सूद
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

नाच न जाने आंगन टेढ़ा” — सत्ता की लालसा में कांग्रेस कर रही स्तरहीन राजनीति

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   22-02-2026

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद ने एआई समिट के दौरान दिल्ली और शिमला में यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के समय इस प्रकार की गतिविधियाँ लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ हैं और देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाली हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने का प्रयास न केवल अशोभनीय है बल्कि यह दर्शाता है कि कांग्रेस और उसकी युवा इकाई राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

रश्मि धर सूद ने कहा कि यह समझ से परे है कि प्रधानमंत्री की आलोचना करते-करते कांग्रेस देश की ही आलोचना क्यों करने लगती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की छवि को वैश्विक मंच पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है और एआई समिट जैसे आयोजनों में विश्व के अनेक देशों के प्रतिनिधि भारत की प्रगति और नेतृत्व क्षमता की सराहना कर रहे हैं। 

ऐसे समय में विरोध के नाम पर देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कोई आकस्मिक घटना नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, क्योंकि आने वाले समय में भी विभिन्न राज्यों में इसी प्रकार के प्रयास किए जा सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सब समझ चुकी है और “दूध का दूध और पानी का पानी” करना जानती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मन में देश के प्रति प्रेम और सम्मान है, वे इस प्रकार की गतिविधियों को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि संसद में भी कांग्रेस द्वारा महिलाओं को ढाल बनाकर राजनीतिक प्रदर्शन करने की कोशिश की गई, जो उनकी राजनीति के गिरते स्तर को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि “जाको राखे साइयां मार सके न कोय” — प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और कांग्रेस के ऐसे प्रयास उसकी प्रगति को रोक नहीं सकते।

रश्मि धर सूद ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित और विकास की राजनीति को मजबूत करें तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ पार्टी प्रदेश और देश की सेवा करती रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow