बंद हुए उद्योगों को लेकर सत्ता पक्ष व विपक्ष में नोकझोंक,जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों ने सदन से किया वॉकआउट 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को सदन में बंद हुए उद्योगों को लेकर सत्ता पक्ष व विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए

Aug 26, 2025 - 15:37
Aug 26, 2025 - 15:39
 0  45
बंद हुए उद्योगों को लेकर सत्ता पक्ष व विपक्ष में नोकझोंक,जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों ने सदन से किया वॉकआउट 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     26-08-2025

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को सदन में बंद हुए उद्योगों को लेकर सत्ता पक्ष व विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।  विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायकों ने प्रदेश में बंद हुए उद्योगों का मामला उठाया। 

जवाब में उद्योग मंत्री ने बताया कि कई कारणों से उद्योग बंद होते हैं, पिछले ढाई साल में 115 उद्योग बंद हुए। इनमें से 55 दोबारा नए निवेशकों की ओर से शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया कि पूर्व सरकार के समय कई गलत नीतियां अपनाई गईं, उद्योगों को सस्ती दरों पर भूमि दी गई। बिजली-पानी का बंदोबस्त मुफ्त किया गया। 

हम इन सब मामलों की जांच कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नई औद्योगिक नीति भी लेकर आ रही है। मुख्यमंत्री ने जब पूर्व सरकार के समय के उद्योगों को दी गई रियायतों का उल्लेख करना शुरू किया तो भाजपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और सदन से वाकआउट कर दिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow