खुद को कलयुग के पांडव साबित करने में जुटे भाजपाई , हिमाचल को कैसे बेचा जल्द करेगे खुलासा : सुक्खू

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने बीते दिन गुटबाजी के आरोपो पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा था और 5 पांडवों के कांग्रेस पर भारी पड़ने के बयान पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है और भाजपा पर झूठ बोल कर षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांडवों ने अपने अधिकार की लड़ाई लड़ी थी लेकिन भाजपा 5 गुटो में बंटी है ओर  वो ये बताए आपने हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है

Nov 8, 2025 - 20:32
 0  19
खुद को कलयुग के पांडव साबित करने में जुटे भाजपाई , हिमाचल को कैसे बेचा जल्द करेगे खुलासा : सुक्खू
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  08-11-2025
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने बीते दिन गुटबाजी के आरोपो पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा था और 5 पांडवों के कांग्रेस पर भारी पड़ने के बयान पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है और भाजपा पर झूठ बोल कर षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांडवों ने अपने अधिकार की लड़ाई लड़ी थी लेकिन भाजपा 5 गुटो में बंटी है ओर  वो ये बताए आपने हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। 
प्रधानमंत्री ने हिमाचल आ कर 15 सौ करोड़ की घोषणा की थी उसे दिलाने के लिए प्रधानमंत्री के पास क्या  भाजपा के नेता गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से आपदा आई है एक बार भी हिमाचल भाजपा नेता केंद्र के पास नही गए। 2023 जब आपदा आई, उस समय विधानसभा में प्रस्ताव लाया गया और भाजपा उसके विरोध में खड़ी हुई। अब ये अपनी नाकामी छुपाने के लिए ये अपने आप को कलयुग के पांडव साबित कर रहे है। पांडव सत्य की लड़ाई लड़ रहे थे अधिकारों की लड़ाई लड़ते थे , लेकिन भाजपा झूठ की लड़ाई लड़ रहे है। अपने आप को प्रभावी साबित करने के लिए षड्यंत्र रचने का काम कर रहे है। 
भाजपा षड्यंत्र रचने के बजाय पांचों गुट एक साथ पीएम मोदी के पास जाए और मंत्रिमंडल भी आपदा पीड़ितों के लिए उनके साथ जाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल ध्यान भटकाने का काम कर रही है। जयराम ठाकुर ने बीतें दिनों ये कहा कि जो जितना बड़ा नेता है वो सीटें भी जीता के दिखाए। मंडी में अनुराग के नारे लगे कि भविष्य का नेता कैसा हो।इससे साफ जाहिर है कि भाजपा गुटों में बंटी है।उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश हित की बात करनी चाहिए। भाजपा की पूर्व सरकार ने जो हिमाचल की सम्पदा को बेचा है उसके तथ्य के साथ जल्द सरकार खुलासा करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow