गुटो में बंटीभाजपा, आम जनता के मुद्दों को उठाने के बजाय भाजपा में चली वर्चस्व की लड़ाई : नंरेश चौहान
हिमाचल मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर लीडरशिप की लड़ाई चल रही है भाजपा कई गुटों में बंटी हुई
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 07-11-2025
हिमाचल मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर लीडरशिप की लड़ाई चल रही है भाजपा कई गुटों में बंटी हुई है। अनुराग और जयराम के अलग-अलग नारे लग रहे हैं पहले भाजपा में अंदर खाते लड़ाई चल रही है लेकिन अब यह जनता के सामने आ गई है।
भाजपा आपस में घुटबाजी में फंसी है जबकि उन्हें आम जनता के मुद्दों को उठाना चाहिए और जिस तरह से प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है और आपदा के दौरान भारी नुकसान हुआ है और केंद्र से यदि हिमाचल को मदद मिलती है तो इससे प्रभावितों की मदद होगी।
उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर यह बयान दे रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार केंद्र का आभार नहीं जताती है लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह भी मुख्यमंत्री रहे और उन्हें पता होना चाहिए कि जो केंद्र की योजनाएं हैं वह राज्यों को मिलती ही है। हिमाचल प्रदेश के लिए अलग से क्या दिया जयराम ठाकुर को बताया चाहिए। केंद्र से जो कुछ मिल रहा है।
वह नियम है उसके तहत ही मिल रहा है आपदा के बाद प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए उन्होंने 1500 करोड़ का देने का ऐलान किया लेकिन वह 1500 करोड़ अभी तक नहीं मिले। प्रदेश के बड़े नेताओं को भी यह जनता को बताना चाहिए कि यह 15 करोड रुपए कब आएगा।
What's Your Reaction?

