गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज लगेगा नहर बाग में लगेगा महंतो का मेला, श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

हर वर्ष की भांति गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर स्थित नहर बाग श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा सन्यास आश्रम मे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए पिछले लगभग 3 दशकों से गांव झांसा आसपास के क्षेत्र के  नहर बाग  के लिए रवाना हुए।

Jul 28, 2026 - 20:43
 0  7
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज लगेगा नहर बाग में लगेगा महंतो का मेला, श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 28 जुलाई, 2026 : 

हर वर्ष की भांति गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर स्थित नहर बाग श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा सन्यास आश्रम मे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए पिछले लगभग 3 दशकों से गांव झांसा आसपास के क्षेत्र के  नहर बाग  के लिए रवाना हुए।
जानकारी देते हुए आश्रम के संचालक महंत श्री शिव गिरी जी महाराज ने बताया इस बार आश्रम में विश्व कल्याण हेतु हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वैदिक परंपराओं के अनुसार प्रगाढ़ पंडितों द्वारा मंत्रोचारण किया जा रहा है। इसके अलावा झांसा आश्रम के ब्रह्मलीन बालेश्वर गिरी, सेवादार नरेश सिंगला  संजू पाल  योगेश अरोड़ा की ओर से  लक्ष्मी , भगवान विष्णु  स्वरूप भेंट किया गया। जिसकी प्राण प्रतिष्ठा भी आज होगी। जिसमे अंतिम गांव झांसा के सरपंच पवन गाबा भी विशेष रूप से शामिल होंगे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच गुरदास प्रजापत, पवन जिंदल पप्पू, योगेश अरोड़ा, बिरा राम, सुभाष पाल पवन प्रजापत, राम सिंह ,सुनील गोयल, सुनील सिडाना, सुरेश पाल, कुलदीप व सुमित जिंदल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow