सोलन में चलती कार का अचानक फटा टायर, मची अफरा-तफरी

जिला सोलन के अंजी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-5 पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बाल-बाल टल गया। दरअसल, चलती कार का टायर अचानक फट जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

Apr 30, 2026 - 12:20
 0  13
सोलन में चलती कार का अचानक फटा टायर, मची अफरा-तफरी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

सोलन 30 अप्रैल, 2026 

जिला सोलन के अंजी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-5 पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बाल-बाल टल गया। दरअसल, चलती कार का टायर अचानक फट जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, अंजी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-5 पर चलती कार का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सडक़ किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई।

वहीं, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow