चियोग स्कूज में ऋषि चैतन्य आश्रम ने बांटें मुफ्त यूनिफॉर्म व शूज

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में शनिवार को ऋषि चैतन्य आश्रम गन्नौर  हरियाणा के सौजन्य से विद्यालय के सभी करीब तीन सौ  विद्यार्थियों को मुफ्त यूनिफॉर्म  व शूज प्रदान लिए। आश्रम की गुरू मां  आनन्दमूर्ति ने कहा कि आश्रम के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को निःशुल्क वर्दियां और जूते प्रदान किए जाते हैं ।

May 23, 2026 - 16:48
 0  10
चियोग स्कूज में ऋषि चैतन्य आश्रम ने बांटें मुफ्त यूनिफॉर्म  व शूज

शिमला 23 मई, 2026 : 

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में शनिवार को ऋषि चैतन्य आश्रम गन्नौर  हरियाणा के सौजन्य से विद्यालय के सभी करीब तीन सौ  विद्यार्थियों को मुफ्त यूनिफॉर्म  व शूज प्रदान लिए। आश्रम की गुरू मां  आनन्दमूर्ति ने कहा कि आश्रम के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को निःशुल्क वर्दियां और जूते प्रदान किए जाते हैं ।   गुरु माँ को विद्यार्थियों के प्रति अगाध प्रेम रहता है। जिसके फलस्वरूप  विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियो के लिए अनेक प्रकार की सहायता प्रदान करते है। उनका   दृष्टिकोण रूढ़िवादी धार्मिक सीमाओं से परे होने के कारण वह ध्यान, ज्ञान और योग के माध्यम से लोगों को आत्म साक्षात्कार का मार्ग दिखाती है।


गुरु माँ ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव और दुरुपयोग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को समाज की दूषित प्रवृतियों से दूर रहकर कुछ बनने के लिए संघर्ष करना चाहिए। लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सद्विचार, संस्कार तथा उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए । गुरू मां  विद्यालय की सम्पूर्ण प्रार्थना सभा को संस्कृत भाषा में देखकर बहुत अधिक प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि संस्कृत देव भाषा है। इसके प्रयोग से मानसिक शान्ति सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।


        विद्यालय प्रधानाचार्य सन्दीप कुमार शर्मा ने गुरु माँ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्य संतों दर्शन अनेक जन्मों के  अर्जित पुण्य का फल होते है। विद्यालय के साथ गुरु माँ का जुड़ना इस क्षेत्र के लिए  परम्सौभाग्य का विषय है। इस अवसर पर आश्रम के अन्य प्रशिक्षु एवं विद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अध्यापक एवं अन्य कर्मचारी व सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।
    -0-

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow