नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब तथा नगर पंचायत राजगढ़ का चुनाव परिणाम घोषित

जिला सिरमौर के नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब तथा नगर पंचायत राजगढ़ में हुए शहरी निकायों के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया।

May 17, 2026 - 21:29
 0  84
नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब तथा नगर पंचायत राजगढ़ का चुनाव परिणाम घोषित

नाहन 17 मई, 2026 : 

जिला सिरमौर के नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब तथा नगर पंचायत राजगढ़ में हुए शहरी निकायों के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया नगर परिषद नाहन में कुल 13 वार्डों के लिए चुनाव हुए जिसमें 31 प्रत्याशियों ने चुनाव में भाग लिया। उन्होंने चुनाव परिणाम जारी करते हुए बताया कि वार्ड नं0-1 से कपिल गर्ग, वार्ड नं0-2 से नरेंद्र सिंह तोमर, वार्ड नं0-3 से उपमा धीमान, वार्ड नं0-4 से पूजा, वार्ड नं0-5 से सीमा अत्री, वार्ड नं0-6 से योगेश कुमार, वार्ड नं0-7 से राकेश कुमार, वार्ड नं0-8 से संजय चौहान, वार्ड नं0-9 से कौशल्या, वार्ड नं0-10 से वसीम खान, वार्ड नं0-11 से संध्या अग्रवाल, वार्ड नं0-12 से प्रदीप कुमार, वार्ड नं0-13 से संजना कौर, को निर्वाचित घोषित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद पांवटा साहिब में कुल 13 वार्डों के लिए चुनाव हुए है, जिसमें 36 प्रत्याशियों ने भाग लिया। चुनाव में वार्ड नं0-1 से निर्मल कौर, वार्ड नं0-2 से आशा देवी, वार्ड नं0-3 से राजरानी, वार्ड नं0-4 से कविता देवी, वार्ड नं0-5 से  सर्वशक्ति भटनागर, वार्ड नं0-6 से इन्द्रप्रीत कौर, वार्ड नं0-7 से रविन्द्र पाल सिंह, वार्ड नं0-8 से रोहताश नागिया, वार्ड नं0-9 से इन्द्रजीत सिंह, वार्ड नं0-10 से मंयक चौहान, वार्ड नं0-11 से रीना, वार्ड नं0-12 से ममता, वार्ड नं0-13 से कुलदीप चैधरी, को निर्वाचित घोषित किया गया है।  

इसी प्रकार नगर पंचायत राजगढ़ में कुल 07 वार्डो के लिए चुनाव हुए है जिसमें कुल 17  प्रत्याशियों ने भाग लिया। वार्ड नं0-1 से नरेंद्र कुमार ठाकुर, वार्ड नं0-2 से पूर्ण चंद, वार्ड नं0-03 से विमला कुमारी, वार्ड नं0-4 से ज्योति साहनी, वार्ड नं0-5 से रीना कुमारी, वार्ड नं0-6 से विक्रम सिंह, वार्ड नं0-7 से राकेश कुमार, को निर्वाचित घोषित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow