चंबा के चुराह में युवक की हत्या से भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, तीन गिरफ्तार
चुराह में युवक की हत्या से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम किया। जानकारी के अनुसार चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित कल्हेल पुल के नीचे रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हरविंद्र सिंह (25) पुत्र ऋषि सिंह निवासी गांव राख मलोगा, डाकघर कल्हेल, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई।
इस मामले में पुलिस ने तेजी से तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और चार घंटे के भीतर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई अल्टो कार (एचपी-44-4861) को भी कब्जे में ले लिया है। वाहन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का कार्य भी शुरू कर दिया है।
What's Your Reaction?




