जयराम ठाकुर से मिलने पहुंचे नव निर्वाचित जिला परिषद खुश विक्रम सेन, 2027 में भाजपा से उम्मीदवारी की चर्चाएं तेज़

जिला परिषद के चुनाव में चमियाणा वार्ड से रिकॉर्ड मतों से जीत के बाद खुश विक्रम सेन गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिलने पहुंचे. राजघराने से ताल्लुक रखने वाले खुश विक्रम सेन बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष के आवास पर पहुंचे

Jun 11, 2026 - 13:41
 0  7
जयराम ठाकुर से मिलने पहुंचे नव निर्वाचित जिला परिषद खुश विक्रम सेन, 2027 में भाजपा से उम्मीदवारी की चर्चाएं तेज़

यंगवार्ता न्यूज शिमला 11 जून, 2026  : 


 जिला परिषद के चुनाव में चमियाणा वार्ड से रिकॉर्ड मतों से जीत के बाद खुश विक्रम सेन गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिलने पहुंचे. राजघराने से ताल्लुक रखने वाले खुश विक्रम सेन बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष के आवास पर पहुंचे. जिला परिषद चुनाव में खुश विक्रम सेन ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह के करीबी को करीब 10 हज़ार मतों के अंदर से हराया था. जिसके बाद अब उनकी इस मुलाकात को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. इसी के साथ 2027 में कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर उनकी उम्मीदवारी की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं.

युवा जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र है और लोकतंत्र में वही होगा जो जनता चाहेगी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र आम लोगों से बनता है और आम लोगों के लिए है. उन्होंने कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सम्मान करने और उन्होंने पार्टी के लिए जो जीत हासिल की है उसे उन्हें समर्पित करने पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव में उन्होंने लोगों का विश्वास जीता है और अब पूरे जोर शोर से आगे बढ़ेंगे. 

 इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने खुशी जताते हुए कहा कि खुश विक्रम सेन शानदार जीत के बाद उनके बीच आए हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि युवा विक्रम सेन ने अपने जिला परिषद बोर्ड से शानदार जीत हासिल की. साथ ही ये प्रदेश सरकार के लिए भी एक संदेश है. उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव में जनता ने खोज खोज कर भाजपा कार्यकर्ताओं को जीतने और कांग्रेस के लोगों को हराने का काम किया. राजनीतिक दृष्टि से कांग्रेस के वर्चस्व वाले क्षेत्र में ही कांग्रेस की हार हुई है. मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के लोगों की हार हुई है साथ ही. वहीं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के युवा साथी का इतनी बड़ी जीत हासिल करना बड़ा संदेश है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow