डाॅ. सिकंदर कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से मुलाकात कर संगठनात्मक मुद्दों पर की चर्चा

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डाॅ. सिकंदर कुमार ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से उनके समीरपुर स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट की

Aug 27, 2025 - 13:20
 0  20
डाॅ. सिकंदर कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से मुलाकात कर संगठनात्मक मुद्दों पर की चर्चा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    27-08-2025

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डाॅ. सिकंदर कुमार ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से उनके समीरपुर स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर जिला हमीरपुर भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

भेंट के दौरान डाॅ. सिकंदर कुमार ने प्रो. धूमल के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश महामंत्री के रूप में पुनः दायित्व सौंपे जाने पर आभार व्यक्त करते हुए प्रो. धूमल से मार्गदर्शन प्राप्त किया। डाॅ. सिकंदर ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को और प्रभावी तरीके से पहुँचाने के लिए वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन अमूल्य है।

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और ईमानदारी से किए गए प्रयास ही पार्टी को जनता के बीच मजबूत बनाते हैं और संगठन के विस्तार में सहायक होते हैं। धूमल ने आगामी वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, नादौन मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया, महामंत्री सुरेंद्र छिन्दा, महामंत्री सुरेश कुमार, गड़ोल मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, महामंत्री अजय शर्मा, जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व बीडीसी चेयरमैन रघुवीर ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नादौन एवं जिला उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा,बिमला ठाकुर, कविश्वा कौशल सहित भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधि, बीडीसी सदस्य, जिला परिषद सदस्य और जिला-मंडल पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow