त्योहारी सीजन के मद्देनजर एचआरटीसी की 106 और रविवार को 54 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना

त्योहारी सीजन के मद्देनजर एचआरटीसी प्रबंधन ने दिवाली स्पेशल अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इससे बाहरी राज्यों में रह रहे हिमाचलियों के लिए राहत मिलेगी

Oct 17, 2025 - 18:35
 0  19
त्योहारी सीजन के मद्देनजर एचआरटीसी की 106 और रविवार को 54 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवाता न्यूज़ - शिमला    17-10-2025

त्योहारी सीजन के मद्देनजर एचआरटीसी प्रबंधन ने दिवाली स्पेशल अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इससे बाहरी राज्यों में रह रहे हिमाचलियों के लिए राहत मिलेगी। शुक्रवार से दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से निर्धारित रूटों के अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। 

शनिवार को 106 और रविवार को 54 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना है। हालांकि, ऑन डिमांड इससे अधिक संख्या में बसें चलाने के लिए भी डिपुओं को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, चंबा, मंडी, शिमला, बिलासपुर सहित जिलों के लिए भी अतिरिक्त बसें चलेंगी।

दिवाली पर्व को लेकर बाहरी राज्यों में रह रहे हिमाचलियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों व गांव तक पहुंचाने के लिए एचआरटीसी अतिरिक्त बसें चला रहा है। निगम प्रबंधन ने दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी से एडवांस ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। पंजाब, चंडीगढ़, बद्दी, नालागढ़, दिल्ली व आसपास के प्रदेशों में रह रहे हिमाचली एडवांस में बसों की बुकिंग करवा सकते हैं। 

निगम प्रबंधन ने 18 और 19 दिसंबर के लिए एडवांस बुकिंग ऑनलाइन की है। यह बुकिंग दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी से चलने वाली बसों के लिए होगी। इन क्षेत्रों से हिमाचली अपने संबंधित जिले व क्षेत्र के लिए चलने वाली एचआरटीसी बस की बुकिंग करवा सकते हैं।

18 अक्तूबर को 106 स्पेशल बसें चलेंगी। इनमें दिल्ली से 44, चंडीगढ़ से 54 और बद्दी से 8 बसें चलेंगी। निगम 19 अक्तूबर को 54 स्पेशल बसें चलाएगा। दिल्ली से 6 बसें और चंडीगढ़ से 48 बसें चलेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow