दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण का बढ़ा स्तर लोगों के लिए बना आफत

दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण का बढ़ा स्तर लोगों के लिए आफत बना हुआ है। बाहरी राज्यों से सैलानी खुली हवा में सांस लेने के लिए हिमाचल के हिल्स स्टेशनों का रुख कर रहे

Nov 10, 2024 - 12:39
 0  36
दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण का बढ़ा स्तर लोगों के लिए बना आफत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    10-11-2024

दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण का बढ़ा स्तर लोगों के लिए आफत बना हुआ है। बाहरी राज्यों से सैलानी खुली हवा में सांस लेने के लिए हिमाचल के हिल्स स्टेशनों का रुख कर रहे हैं। 

इस वीक एंड पर राज्य के प्रमुख हिल्स स्टेशनों शिमला, मनाली, कुल्लू, कसौली, डल्हौजी और धर्मशाला में पर्यटकों का तांता लगा है। जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भी सैलानी रुख कर रहे हैं। इन पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या में अचानक से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस समय कुल्लू, मनाली और शिमला के होटलों में करीब 60 फीसदी होटल सैलानियों से भरे हुए हैं। 

जबकि दिवाली से पहले होटलों की ऑक्यूपेंसी 20 फीसदी थी। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान और मॉल रोड़ पर शनिवार से भारी संख्या में सैलानी चहल-कदमी कर रहे हैं। शिमला से सटे पर्यटन स्थलों कुफ़री और नारकंडा में भी सैलानी पहुंच रहे हैं।

दिल्ली से शिमला पहुंचे एक परिवार ने बताया कि दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में पटाखों और गाड़ियों के प्रदूषण के कारण सांस लेना मुश्किल होता जा रहा था। ऐसे में खुली हवा में सांस के लिए वे शिमला आए हैं और यहां कुछ दिन बिताएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow