देश दिनेश मीडिया वार्षिक कैलेंडर का चतुर्थ संस्करण जारी, संपादक की माता सैलो देवी ने किया विमोचन

देश दिनेश मीडिया ने वर्ष 2025 का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। मीडिया समूह के संपादक दिनेश पुंडीर की माता जी श्रीमती सैलो देवी ने अपने निवास स्थान खजूरी हिल्स ( दुगाना ) में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कैलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने देश दिनेश मीडिया को वार्षिक कैलेंडर के चतुर्थ संस्करण को प्रकाशित करने पर बधाई दी और अपना आशीर्वाद दिया

Jan 14, 2025 - 17:05
 0  58
देश दिनेश मीडिया वार्षिक कैलेंडर का चतुर्थ संस्करण जारी, संपादक की माता सैलो देवी ने किया विमोचन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई  14-01-2025
देश दिनेश मीडिया ने वर्ष 2025 का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। मीडिया समूह के संपादक दिनेश पुंडीर की माता जी श्रीमती सैलो देवी ने अपने निवास स्थान खजूरी हिल्स ( दुगाना ) में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कैलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने देश दिनेश मीडिया को वार्षिक कैलेंडर के चतुर्थ संस्करण को प्रकाशित करने पर बधाई दी और अपना आशीर्वाद दिया। 
उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से आम जनमानस की समस्याएँ उजागर करने का संदेश भी दिया। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पत्रकारिता के माध्यम से आम जनमानस तक पहुंचाने की बात कही ताकि लोग उन योजनाओं का लाभ उठा सके। संपादक दिनेश पुंडीर ने इस मौके पर कैलेंडर प्रकाशन में सहयोग के लिए सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया। 
गोर हो कि देश दिनेश मीडिया ने चार वर्ष पूरा होने पर कैलेंडर के चतुर्थ संस्करण पर चूड़धार स्थित श्री चूड़ेश्वर (शिरगुल) महाराज के नवनिर्मित मंदिर की फोटो वाला कैलेंडर जारी किया है। जल्द ही यह कैलेंडर सभी के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow