धाली पंचायत में हुआ रिकार्ड 92 प्रतिशत मतदान
मशोबरा ब्लॉक की नवगठित ग्र्राम पंचायत धाली में मतदाताओं ने 92 प्रतिशत मतदान करके एक रिकार्ड स्थापित किया गया है । सहायक निर्वाचन अधिकारी धाली के अनुसार इस पंचायत में कुल 587 मतदाता है जिनमें से 539 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।
शिमला 28 मई, 2026 :
मशोबरा ब्लॉक की नवगठित ग्र्राम पंचायत धाली में मतदाताओं ने 92 प्रतिशत मतदान करके एक रिकार्ड स्थापित किया गया है । सहायक निर्वाचन अधिकारी धाली के अनुसार इस पंचायत में कुल 587 मतदाता है जिनमें से 539 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । वार्ड नंबर एक ठूंड में 156 में से 140, वार्ड नंबर दो धाली में 195 में से 177, वार्ड नंबर तीन शिल्ली में 72 में से 67, वार्ड नंबर 04 आंजी में 96 में से 88 और वार्ड नंबर 05 चहलोग में 68 में से 67 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की ।
What's Your Reaction?



