नामांकन प्रक्रिया का आज पहला दिन, नाहन में कोई भी नामांकन नहीं हुआ दर्ज
नगर निकाय चुनाव को लेकर आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है तय शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवार 29 30 अप्रैल और 2 मई को नामांकन कर पाएंगे। नाहन नगर परिषद को लेकर आज किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन दर्ज नहीं करवाया। नगर परिषद नाहन में कुल 13 वाले मगर 13 वार्ड में से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अपना नामांकन दर्ज नहीं करवाया
एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया का समय निर्धारित किया गया है मगर आज इस अवधि के बीच कोई नामांकन दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक सभी उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज एसडीएम कार्यालय में तय समय के भीतर नामांकन प्रक्रिया के दौरान जमा करवाने होंगे जिसके लिए लगातार जागरूक भी किया जा रहा है।
What's Your Reaction?


