नाहन नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस ने उठाए सवाल , विधायक निधि खर्च न करने के लगाए आरोप 

नाहन कांग्रेस ने नगर परिषद नाहन की भाजपा समर्थित नगर परिषद की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए है। कांग्रेस का आरोप है कि पिछले 4 सालों से चल रही यह नगर परिषद शहर में विकास कार्य को करवाने में असफल रही है। नाहन कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ज्ञान चौधरी नाहन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान नगर परिषद के कांग्रेस समर्थित पार्षद भी मौजूद रहे

Jan 4, 2025 - 18:35
 0  38
नाहन नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस ने उठाए सवाल , विधायक निधि खर्च न करने के लगाए आरोप 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  04-01-2025
नाहन कांग्रेस ने नगर परिषद नाहन की भाजपा समर्थित नगर परिषद की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए है। कांग्रेस का आरोप है कि पिछले 4 सालों से चल रही यह नगर परिषद शहर में विकास कार्य को करवाने में असफल रही है। नाहन कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ज्ञान चौधरी नाहन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान नगर परिषद के कांग्रेस समर्थित पार्षद भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेता ने कहा कि नाहन नगर परिषद पूरी तरह से निष्क्रिय है और नगर परिषद की मौजूदा अध्यक्ष शहर में विकास कार्य को लेकर गंभीर नहीं है। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संबंधित पार्षदों नें विधायक अजय सोलंकी से शहर में विकास के लिए धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया था जिसके बाद विधायक ने करीब डेढ करोड रुपए की राशि नगर परिषद को दी है मगर नाहन नगर परिषद की अध्यक्षा द्वारा उस धनराशि को विकास कार्य पर खर्च नहीं किया जा रहा है जिससे स्पष्ट है कि वह शहर में विकास कार्य को गति नहीं देना चाहती है। 
उन्होंने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष की कार्य प्रणाली से स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा नहीं चाहती कि शहर में कोई विकास कार्य हो और यही कारण है कि शहर में सड़कों व गलियों की हालत ठीक नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि भाजपा का सीधा मकसद नगर परिषद के कार्य को प्रभावित करना है हाल में नगर परिषद के भाजपा समर्थित दो पार्षदों ने नगर परिषद अध्यक्ष से समर्थन वापस लेने को लेकर डीसी को पत्र सौंपा था और फिर समर्थन वापस ले लिया और यह महज एक भाजपा का सियासी ड्रामा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow