नाहन मुख्यालय पहुंचकर बजट की तैयारी में जुटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल 

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल आज प्रदेश मुख्यालय शिमला पहुंचे। इस अवसर पर वे आगामी केंद्रीय बजट को लेकर संगठनात्मक तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए नजर आए

Feb 1, 2026 - 13:31
 0  5
नाहन मुख्यालय पहुंचकर बजट की तैयारी में जुटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    01-02-2026

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल आज प्रदेश मुख्यालय शिमला पहुंचे। इस अवसर पर वे आगामी केंद्रीय बजट को लेकर संगठनात्मक तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए नजर आए।

डॉ. बिंदल ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 देश के विकास, गरीब कल्याण, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

उन्होंने बताया कि आज प्रातः 11 बजे से भाजपा प्रदेश मुख्यालय सहित जिला कार्यालयों एवं मंडल स्तर पर केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण सुना जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। 

उन्होंने  कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बजट के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow