नाहन में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा,श्रद्धा का उमड़ा सैलाब 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ऐतिहासिक शहर नाहन में उड़ीसा के पूरी की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी 17वीं भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकली जिसमें हजारों की संख्या श्रद्धालुओं ने रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया.....

Jun 29, 2025 - 16:47
 0  81
नाहन में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा,श्रद्धा का उमड़ा सैलाब 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     29-06-2025

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ऐतिहासिक शहर नाहन में उड़ीसा के पूरी की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी 17वीं भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकली जिसमें हजारों की संख्या श्रद्धालुओं ने रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया। 

मौसम में भगवान श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलराम नगर भ्रमण पर निकले। स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने चौगान मैदान में आशीर्वाद लिया तो भाजपा अध्यक्ष व पूर्व स्पीकर डॉ राजीव बिंदल ने मंदिर में शीश नवाने के बाद पालकी को दिया कंधा।  

चौगान मैदान से शुरू होकर यह रथ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों मालरोड,  रानीताल, कच्चा टैंक, शीतला माता मंदिर और श्री रघुनाथ मंदिर से होती हुई, वापिस बड़ा चौक स्थित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में रात तक पहुंचेंगी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के भव्य दर्शन कर रहे है और जगह-जगह समाजसेवी संस्थाओं व स्वयंसेवकों द्वारा सेवा-जलपान स्टॉल लगाए गए है।

उन्होंने कहा की ऐतिहासिक शहर नाहन में भगवान जगन्नाथ दूसरी सिद्ध पीठ के रूप में विराजमान है और लोगों की यहां अटूट आस्था है यहां निकाली जाने वाली रथ यात्रा में न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow