सुंदरनगर में पलटी निजी बस,16 यात्री घायल, भवाणा पुल के पास पेश आया हादसा, तीन सवारियों की हालत गंभीर
मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के भवाणा में सोमवार दोपहर बिलासपुर-मंडी मार्ग पर एक निजी बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बिलासपुर से सुंदरनगर आ रही बस भवाणा पुल के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे पलट गई। हादसे के समय बस में चालक-परिचालक सहित 16 यात्री सवार थे।
सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचे। उन्होंने घायलों का कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों और प्रशासन से उपचार एवं राहत कार्यों की जानकारी ली। पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने भी बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।
घायलों की पहचान आशा देवी (40) पत्नी कर्म सिंह, गांव लोहारड़ बल्ह, कांतो देवी (60) पुत्री मंगत राम, गांव देहवी, मनभरू देवी (65) पत्नी बसाखू राम, गांव देहवी, जया (53) पत्नी अशोक कुमार गांव सलापड़, बबिता यादव (22) पुत्री कर्म सिंह गांव लोहारड़ी, चिंता देवी (53), गांव लोट, देवकु देवी (70) पत्नी गोवर्धन गांव देहवी, रोडी देवी (75) पत्नी कृष्णु, गांव , रचना देवी (40) पत्नी हंसराज गांव सलापड़, रक्षा देवी (35) पत्नी सुनील कुमार, सुरेंद्रा (53) पत्नी बालकृष्ण, मुस्कान (27) पत्नी नरेश कुमार, रेखा देवी (43) पत्नी स्व. मस्तराम, माया देवी (60) पत्नी हरि सिंह, गांव व डाकघर सलापड़; चमलाल (40) पुत्र चुहड़ू राम, गांव खियूरी, डागर राजगढ़, तहसील बल्ह तथा बस परिचालक हमेंद्र कुमार के रूप में हुई है।पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?


