नितिन नबीन बने भाजपा अध्यक्ष , निर्विरोध हुआ चयन , किसी और ने नहीं भरा नामांकन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नितिन नबीन निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुने गए हैं। भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन की संवैधानिक और पारदर्शी प्रक्रिया पूर्ण हुई। 36 में से 30 राज्यों में संगठनात्मक चुनावों के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार नामांकन, जांच और वापसी सम्पन्न हुई

Jan 19, 2026 - 20:16
 0  47
नितिन नबीन बने भाजपा अध्यक्ष , निर्विरोध हुआ चयन , किसी और ने नहीं भरा नामांकन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
  
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  19-01-2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नितिन नबीन निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुने गए हैं। भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन की संवैधानिक और पारदर्शी प्रक्रिया पूर्ण हुई। 36 में से 30 राज्यों में संगठनात्मक चुनावों के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार नामांकन, जांच और वापसी सम्पन्न हुई। भाजपा संगठन पर्व के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण  की ओर से जारी बयान में कहा गया है, नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत सभी नामांकन पत्र निर्धारित प्रारूप के अनुसार तथा वैध पाए गए। 
नामांकन वापसी की अवधि पूर्ण होने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के रूप में यह घोषणा करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु केवल एक ही नाम, अर्थात नितिन नवीन का नाम प्रस्तावित हुआ है। इसके बाद यह तय हो गया है कि नितिन नबीन ही भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। भारतीय जनता पार्टी में एक नए युग की शुरुआत हो रही है। महज 46 साल की उम्र में नितिन नवीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के भरोसेमंद माने जाने वाले नवीन , जेपी नड्डा की जगह लेंगे और पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष होंगे। लेकिन इस सियासी कद के बीच उनकी वित्तीय प्रोफाइल भी चर्चा का विषय है। पांच बार के विधायक और बिहार की राजनीति के कद्दावर चेहरे होने के बावजूद  उनकी घोषित संपत्ति अन्य हाई-प्रोफाइल नेताओं की तुलना में काफी संतुलित है। चुनावी हलफनामे के जरिए समझते हैं कि भाजपा के नए अध्यक्ष की वित्तीय स्थिति कैसी है और उन्होंने अपना पैसा कहां निवेश किया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दायर हलफनामे के अनुसार नितिन नवीन की कुल संपत्ति 3.08 करोड़ रुपये है। 
इसमें उनकी चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल हैं। हलफनामे के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में नितिन नवीन की वार्षिक आय 3.71 लाख रुपये रही, जो 2021-22 में 3.35 लाख रुपये थी। वहीं, उनकी पत्नी की वार्षिक आय इसी अवधि में 1.12 लाख रुपये रही। रांची में जन्मे नवीन, भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। वे पटना पश्चिम और बांकीपुर सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। बीते बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने आरजेडी की प्रत्याशी को 51,000 से अधिक वोटों से हराया था।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow