पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को फर्स्ट बटालियन देगी निशुल्क कोचिंग, तीन दिन में 500 ने कराया पंजीकरण

प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रथम एचपीएपी बटालियन जुंगा की ओर से निशुल्क कोचिंग और प्रशिक्षण की पहल शुरू की गई है। इसके तहत अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) की तैयारी करवाई जाएगी।

Jul 24, 2026 - 14:01
Jul 24, 2026 - 14:39
 0  6
पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को फर्स्ट बटालियन देगी निशुल्क कोचिंग, तीन दिन में 500 ने कराया पंजीकरण

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 24 जुलाई, 2026 : 


 प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रथम एचपीएपी बटालियन जुंगा की ओर से निशुल्क कोचिंग और प्रशिक्षण की पहल शुरू की गई है। इसके तहत अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) की तैयारी करवाई जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए यह पहल काफी मददगार साबित हो सकती है। खास बात यह है कि प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है।

जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं पर अपने करियर और भविष्य को लेकर काफी दबाव है। प्रोफेशनल शिक्षा पूरी करने के बाद हर युवा अपने पैरों पर खड़ा होकर परिवार के लिए बेहतर करना चाहता है। ऐसे में पुलिस विभाग में भर्ती होकर प्रदेश और समाज की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं को सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिलना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि निजी संस्थानों में महंगी कोचिंग का खर्च हर युवा नहीं उठा सकता। ऐसे में प्रथम एचपीएपी बटालियन जुंगा के कमांडेंट की ओर से निशुल्क कोचिंग, लर्निंग और ट्रेनिंग देने का निर्णय सराहनीय है। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत महज तीन दिनों में करीब 500 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है, जो युवाओं में इसके प्रति उत्साह को दर्शाता है।

खुश विक्रम सेन ने कहा कि वह भी इस पहल में हरसंभव सहयोग करेंगे। जरूरतमंद युवाओं के लिए अपने स्तर पर निशुल्क ठहरने की व्यवस्था करवाने का प्रयास किया जाएगा। प्रशिक्षण में लिखित परीक्षा की तैयारी, PET/PST अभ्यास, व्यक्तित्व विकास और अनुभवी पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow