नेपाल के दोलखा ज़िले के रोलवालिंग पर्वत श्रृंखला में भीषण हिमस्खलन में सात पर्वतारोहियों की मौत

नेपाल के दोलखा ज़िले के रोलवालिंग पर्वत श्रृंखला में सोमवार सुबह आए भीषण हिमस्खलन में सात पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। मरने वालों में पांच विदेशी और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं, जबकि चार नेपाली पर्वतारोही अभी भी लापता बताए जा रहे

Nov 4, 2025 - 15:41
 0  16
नेपाल के दोलखा ज़िले के रोलवालिंग पर्वत श्रृंखला में भीषण हिमस्खलन में सात पर्वतारोहियों की मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - काठमांडू   04-11-2025

नेपाल के दोलखा ज़िले के रोलवालिंग पर्वत श्रृंखला में सोमवार सुबह आए भीषण हिमस्खलन में सात पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। मरने वालों में पांच विदेशी और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं, जबकि चार नेपाली पर्वतारोही अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। 

दोलखा ज़िला पुलिस कार्यालय के अनुसार, यह हादसा सुबह लगभग 8:30 बजे उस समय हुआ जब 15 सदस्यीय टीम यालुंग री चोटी की ओर बढ़ रही थी। 
इस टीम में पांच विदेशी पर्वतारोही और दस नेपाली गाइड शामिल थे। हिमस्खलन की चपेट में आने से पूरी टीम बर्फ में दब गए। लेकिन खराब मौसम और संचार बाधित होने के कारण समय पर बचाव अभियान नहीं चलाया जा सका। 

दोलखा के पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान कुमार महतो ने बताया कि मारे गए विदेशी पर्वतारोहियों में तीन फ्रांसीसी, एक कनाडाई और एक इतालवी नागरिक शामिल हैं। महतो के अनुसार, टीम का मूल लक्ष्य दोल्मा कांग पर्वत पर चढ़ना था, लेकिन उससे पहले यालुंग री को उन्होंने अभ्यास पर्वतारोहण के रूप में चुना था। 

महतो ने बताया कि हादसे की सूचना देर से मिली और लगातार बर्फबारी व बादलों के कारण हेलीकॉप्टर से बचाव कार्य शुरू नहीं हो पाया। सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस को लामाबगर से भेजा गया, लेकिन खराब मौसम ने अभियान को गंभीर रूप से प्रभावित किया। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, रोलवालिंग घाटी में कई दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही थी, जिसके चलते निकट के गांव के अधिकांश लोग दूसरे गांव चले गए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow