युवती के साथ दो वर्षों तक शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म फिर शादी करने से मना कर दी जान से मारने की धमकी 

शिमला में एक युवती के साथ दो वर्षों तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर शादी करने से मुकरने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी

Nov 4, 2025 - 15:48
Nov 4, 2025 - 15:59
 0  77
युवती के साथ दो वर्षों तक शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म फिर शादी करने से मना कर दी जान से मारने की धमकी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    04-11-2025

शिमला में एक युवती के साथ दो वर्षों तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर शादी करने से मुकरने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले के अनुसार पीड़िता की शिमला निवासी साहिल वर्मा के साथ उसकी जान-पहचान थी। पहले बातचीत और फिर दोस्ती के नाम पर युवक ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि साहिल वर्मा ने उसे शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। 

जब शादी का समय आया तो आरोपी मुकर गया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने  बताया कि पीड़िता की शिकायत पर न्यू शिमला पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 व 351(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow