मां ज्वाला को एक किलो चांदी का छत्र अर्पित, मनोकामना पूर्ण होने पर चंडीगढ़ से आए भक्त ने किया दान

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में चंडीगढ़ से आए श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मां ज्वाला के चरणों में एक किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। पुजारी सौरव शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करवाई, जिसके बाद श्रद्धालु ने माता के दरबार में छत्र चढ़ाया। श्रद्धालु ने बताया कि मां ज्वाला की कृपा से उनकी मन्नत पूरी हुई है।

Jun 20, 2026 - 14:26
 0  5
मां ज्वाला को एक किलो चांदी का छत्र अर्पित, मनोकामना पूर्ण होने पर चंडीगढ़ से आए भक्त ने किया दान

यंगवार्ता न्यूज ज्वालामुखी 20 जून, 2026 :

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में चंडीगढ़ से आए श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मां ज्वाला के चरणों में एक किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। पुजारी सौरव शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करवाई, जिसके बाद श्रद्धालु ने माता के दरबार में छत्र चढ़ाया। श्रद्धालु ने बताया कि मां ज्वाला की कृपा से उनकी मन्नत पूरी हुई है।

वह हर वर्ष परिवार सहित माता के दर्शन करने आते हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार मां का आशीर्वाद लेने पहुंचते रहेंगे। इन दिनों ग्रीष्मकालीन यात्रा के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। चांदी का आकर्षक छत्र श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर प्रशासन ने नियमानुसार छत्र को अपने संरक्षण में ले लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow