कांगड़ा में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ , पंजाब की महिलाएं गिरफ्तार , सवा दो लाख 22 हजार कैश भी जब्त

बैजनाथ के अलहिलाल मेें पुलिस ने सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। आरोप में पंजाब की रहने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। दोनों महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आर्मी कैंट अलहीलाल में एक होटल में दबिश दी और सैक्स रैकेट के आरोप में 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया। साथ ही दो अन्य महिलाओं का रेस्क्यू किया गया है

Mar 31, 2025 - 17:41
 0  61
कांगड़ा में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ , पंजाब की महिलाएं गिरफ्तार , सवा दो लाख 22 हजार कैश भी जब्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता  न्यूज़ - कांगड़ा  31-03-2025
बैजनाथ के अलहिलाल मेें पुलिस ने सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। आरोप में पंजाब की रहने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। दोनों महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आर्मी कैंट अलहीलाल में एक होटल में दबिश दी और सैक्स रैकेट के आरोप में 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया। साथ ही दो अन्य महिलाओं का रेस्क्यू किया गया है। 
डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया पिछले कुछ समय से शिकायतें आ रही थीं कि बैजनाथ-पालमपुर मार्ग पर चल रहे होटल में देह व्यापार हो रहा है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि हिरासत में ली गई दोनों महिलाओं को न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि यह गिरोह संगठित रूप से महिलाओं के शोषण के गैरकानूनी धंधे को संचालित कर रहा था। 
इस ऑपरेशन में पुलिस ने दो पीड़ित महिलाओं को सफलतापूर्वक मुक्त कराया है, जिन्हें इस दलदल से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। साथ ही इस कार्रवाई में अपराध से जुड़े कुल 2,22,080 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं, जो इस अवैध गतिविधि से अर्जित किए गए मुनाफे का हिस्सा हैं। 
यह सफल कार्रवाई न केवल पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही का परिचायक है, बल्कि समाज में व्याप्त इस घिनौने अपराध के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी देती है। जांच अभी जारी है, और पुलिस अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है ताकि इस नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow