कांगड़ा रेलवे स्टेशन के पास श्रद्धालुओं की कार का एक्सीडेंट

कांगड़ा-टांडा मार्ग पर कांगड़ा रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालुओं की एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे एक दुकान के आगे बने पैरापेट पर चढ़ गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।

Jun 20, 2026 - 14:21
 0  4
कांगड़ा रेलवे स्टेशन के पास श्रद्धालुओं की कार का एक्सीडेंट

यंगवार्ता न्यूज कांगड़ा 20 जून, 2026 

कांगड़ा-टांडा मार्ग पर कांगड़ा रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालुओं की एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे एक दुकान के आगे बने पैरापेट पर चढ़ गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय दुकान के बाहर कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन कार उनके पास पहुंचने से पहले ही पैरापेट पर रुक गई, जिससे सभी सुरक्षित बच गए। हादसे में दुकान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, जबकि कार का अगला कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार सीधे सडक़ किनारे बने पैरापेट पर चढ़ गई। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में सवार श्रद्धालुओं की कुशलक्षेम पूछी। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow