खेल-खेल में निखर रही नौनिहालों की प्रतिभा, कोटला खुर्द में सजा समर स्कूल रेडीनेस मेला
बाल विकास परियोजना ऊना के पर्यवेक्षक वृत्त बासल के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र कोटला खुर्द में समर स्कूल रेडीनेस मेला-1 का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। पर्यवेक्षक कुलवीर कौर की अध्यक्षता में आयोजित इस मेले का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय में प्रवेश के लिए तैयार करना, उनकी प्रारंभिक सीखने की क्षमता को विकसित करना तथा अभिभावकों को स्कूल तैयारी की प्रक्रिया से जोड़ना रहा।
यंगवार्ता न्यूज ऊना, 25 जून, 2026 :

कार्यक्रम में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के माता-पिता, दादा-दादी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले के दौरान अभिभावकों को बच्चों के प्रारंभिक विकास, स्कूल रेडीनेस तथा घर पर सीखने के अनुकूल वातावरण तैयार करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बच्चों की बौद्धिक, सामाजिक एवं भावनात्मक तैयारी में परिवार की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
पर्यवेक्षक कुलवीर कौर ने अपने संबोधन में कहा कि समर स्कूल रेडीनेस मेला बच्चों को विद्यालयी शिक्षा के लिए मानसिक, सामाजिक एवं व्यवहारिक रूप से तैयार करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता से बच्चों में आत्मविश्वास का विकास होता है, जिससे वे उत्साह और सहजता के साथ विद्यालय में प्रवेश कर पाते हैं।
मेले में बच्चों ने विभिन्न शिक्षण एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर खेल-खेल में सीखने का आनंद लिया। रंग-बिरंगी गतिविधियों और रचनात्मक खेलों के माध्यम से बच्चों ने नई बातें सीखीं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास और विद्यालयी शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मंजूर अहमद, स्टाफ सदस्य कुशल राणा सहित एएलएमएससी (।स्डैब्) एवं स्वयं सहायता समूह (ैभ्ळ) के सदस्य भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?