महिलाओं के हाथ पंचायती राज संस्थाओं की कमान, 53.82 फीसदी सीटों पर दर्ज की जीत

प्रदेश में दो दिन पहले संपन्न हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव ने गांव की सरकार में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की नई तस्वीर पेश की है। प्रदेश में 16,691 महिलाएं जिला परिषद, पंचायत समिति और पंचायतों के विभिन्न पदों पर चुनी गई हैं। ये कुल निर्वाचित प्रतिनिधियों का 53.82 प्रतिशत हैं।

Jun 3, 2026 - 14:02
 0  9
महिलाओं के हाथ पंचायती राज संस्थाओं की कमान, 53.82 फीसदी सीटों पर दर्ज की जीत

यंगवार्ता न्यूज शिमला 3 जून, 2026 :

प्रदेश में दो दिन पहले संपन्न हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव ने गांव की सरकार में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की नई तस्वीर पेश की है। प्रदेश में 16,691 महिलाएं जिला परिषद, पंचायत समिति और पंचायतों के विभिन्न पदों पर चुनी गई हैं। ये कुल निर्वाचित प्रतिनिधियों का 53.82 प्रतिशत हैं। वहीं 14,320 पुरुष प्रतिनिधि चुने गए हैं, जिनकी हिस्सेदारी 46.18 प्रतिशत रही है। ऐसे में ज्यादातर पंचायतों की कमान महिलाओं के हाथों में होगी।
 
हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिला है, लेकिन इस बार इनकी भागीदारी इससे आगे बढ़ गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं ने इस बार केवल आरक्षित ही नहीं, अनारक्षित सीटों पर भी पुरुषों को हराकर जीत दर्ज की है। निर्वाचित महिलाओं में अनुसूचित जाति वर्ग की 4,539, अनुसूचित जनजाति वर्ग की 1,176, अन्य पिछड़ा वर्ग की 226 और अन्य वर्ग की 9,555 शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow