पथरी ऑपरेशन में महिला की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री के बयान से विवाद, बोले- “पानी नहीं पियेंगे, तो मरेंगे ही”

जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल का बयान अब विवादों में आ गया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “पानी नहीं पियेंगे, तो मरेंगे ही।”

May 21, 2026 - 16:46
 0  11
पथरी ऑपरेशन में महिला की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री के बयान से विवाद, बोले- “पानी नहीं पियेंगे, तो मरेंगे ही”

शिमला 21 मई, 2026 : 

जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल का बयान अब विवादों में आ गया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “पानी नहीं पियेंगे, तो मरेंगे ही।”

मंत्री के इस बयान को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर जहां महिला की मौत को लेकर परिजन और आम लोग जवाब मांग रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री के बयान में मानवीय संवेदनाओं की कमी साफ दिखाई देने की चर्चा हो रही है।

  मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब मीडिया ने ऑपरेशन के दौरान हुई मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही और डॉक्टरों की कथित लापरवाही पर सवाल पूछा। लेकिन, मंत्री का जवाब बीमारी के असंवेदनशील दिखाई दिया, जबकि पीड़ित परिवार को संवेदना और निष्पक्ष जांच की उम्मीद थी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow