शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में नवरात्र की धूम, हर साल की तरह बंगाल से आए कलाकार बना रहे मां की मूर्ति

देशभर में शारदीय नवरात्र की धूम है। शक्तिपीठों और मंदिरों में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। राजधानी शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। यहां वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार मां दुर्गा की मिट्टी से मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। इन प्रतिमाओं को बनाने के लिए हर साल पश्चिम बंगाल से कलाकार शिमला पहुंचते हैं। नवरात्र के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है और दशमी के दिन प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। मंदिर में बंगाल की परंपरा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

Oct 12, 2026 - 17:44
 0  19
शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में नवरात्र की धूम, हर साल की तरह बंगाल से आए कलाकार बना रहे मां की मूर्ति
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 12 अक्टूबर : 
 
देशभर में शारदीय नवरात्र की धूम है। शक्तिपीठों और मंदिरों में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। राजधानी शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। यहां वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार मां दुर्गा की मिट्टी से मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। इन प्रतिमाओं को बनाने के लिए हर साल पश्चिम बंगाल से कलाकार शिमला पहुंचते हैं। नवरात्र के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है और दशमी के दिन प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। मंदिर में बंगाल की परंपरा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

 शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमाएं तैयार करने के लिए पश्चिम बंगाल से मूर्तिकार कमल पहुंचे हैं। कमल ने बताया कि मिट्टी से देवी की प्रतिमाएं बनाने का काम उनके परिवार में पीढ़ियों से चला आ रहा है। वह इस काम में दूसरी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जबकि उनका बेटा भी अब प्रतिमाएं बनाने का काम सीखकर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। कमल ने बताया कि वह हर साल बंगाल से शिमला आते हैं और पूरी आस्था के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाएं तैयार करते हैं। उनके लिए यह केवल काम नहीं, बल्कि श्रद्धा और परंपरा से जुड़ा हुआ कार्य है।

कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी मुक्ति चक्रवर्ती और गोसाई पंडित जी ने बताया कि शारदीय नवरात्र के दौरान मां का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। पुजारियों के अनुसार, इस बार नवरात्र में शुक्र अस्त होने के कारण शुभ कार्यों के लिए समय अनुकूल नहीं माना जा रहा है। विशेष रूप से सोलह संस्कारों सहित अन्य मांगलिक कार्यों के लिए यह अवधि उचित नहीं है। हालांकि, व्रत, पूजा-पाठ और हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठान किए जा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुक्र अस्त होने का प्रभाव मां की पूजा-अर्चना, धार्मिक पाठ और अन्य नियमित उपासना पर नहीं पड़ता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />