पहाड़ों की रानी शिमला सैलानियों से एक बार फिर गुलजार,पर्यटकों की भीड़ उमड़ना शुरू

पहाड़ों की रानी शिमला सैलानियों से एक बार फिर गुलजार हो गई है। वीकेंड पर दूसरे शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते सैलानियों की शनिवार को शिमला शहर में खूब भीड़ रही। शहर के मालरोड और रिज मैदान पर शनिवार दोपहर बाद से ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ना शुरू

Nov 9, 2025 - 12:39
 0  19
पहाड़ों की रानी शिमला सैलानियों से एक बार फिर गुलजार,पर्यटकों की भीड़ उमड़ना शुरू
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    09-11-2025

पहाड़ों की रानी शिमला सैलानियों से एक बार फिर गुलजार हो गई है। वीकेंड पर दूसरे शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते सैलानियों की शनिवार को शिमला शहर में खूब भीड़ रही। शहर के मालरोड और रिज मैदान पर शनिवार दोपहर बाद से ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। 

शाम चार बजे तक यहां पर तिल धरने को जगह नहीं बची थी। दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, अंबाला और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक वीकेंड पर शिमला आए हैं। बर्फ की उम्मीद और ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों ने मालरोड, रिज, कुफरी और नालदेहरा पर्यटन स्थलों का रुख किया।

होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड में करीब 40 फीसदी होटल भरे रहे। आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। अब विंटर सीजन शुरू हो चुका है और कई राज्यों में छुट्टियां भी होने वाली हैं। ऐसे में पर्यटन को पंख लगने के आसार हैं। 

दूसरी ओर पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही। खासकर बैम्लोई, टाॅलैंड और विक्ट्री टनल क्षेत्र में घंटों तक वाहन रेंगते हुए चले। स्थानीय पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। लोग आधे घंट तक जाम में फंसे रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow