पांवटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर हमजा गिरफ्तार,आरोपी से हथियार भी बरामद

पांवटा साहिब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  फरार चल रहे गैंगस्टर हमजा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्थानीय युवक पर जानलेवा हमला करने सहित कई अन्य  आरोप

Nov 24, 2025 - 19:11
 0  11
पांवटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर हमजा गिरफ्तार,आरोपी से हथियार भी बरामद

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    24-11-2025

पांवटा साहिब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  फरार चल रहे गैंगस्टर हमजा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्थानीय युवक पर जानलेवा हमला करने सहित कई अन्य  आरोप हैं। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी से हथियार भी बरामद किए गए। 

पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर को देवीनगर में सौरभ कुमार पर हुए जानलेवा हमले में हमजा मुख्य आरोपी था। उस पर आरोप है कि उसने अपने साथियों संग कट्टा चलाने की कोशिश की, जो चल नहीं पाया। इसके बाद आरोपियों ने ईंट मारकर युवक को घायल कर दिया। 

घटना के बाद से हमजा फरार था। 22 नवंबर को पुलिस को गुप्त ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी की टीम मौके पर पहुँची और पंकज नामक व्यक्ति के घर से हमजा को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार हमजा विभिन्न राज्यों में कई आपराधिक मामलों में वांछित है। अदालत के आदेश पर उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow