पिकअप व कार में जोरदार टक्कर, हादसे में महिला की दर्दनाक मौत 

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में जोहड़ो (माजरा) के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया

May 26, 2025 - 12:43
 0  49
पिकअप व कार में जोरदार टक्कर, हादसे में महिला की दर्दनाक मौत 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   26-05-2025

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में जोहड़ो (माजरा) के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। 

हादसा उस समय हुआ जब पांवटा साहिब से नाहन जा रही पिकअप के चालक तालिब (27) निवासी रानीपुर तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) ने गलत दिशा में जाकर सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी।

कार में सवार दो लोगों में से एक महिला तुलसी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक तालिब और कार चालक दोनों घायल हुए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस थाना माजरा में पिकअप चालक तालिब के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जारी है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow